Latest posts by Samrat

Something About Me

मेरी फ़ोटो
Love City Sirsa, Haryana, India
This Is Samrat.A Simple Person Wid Unique quality.

अक्टूबर 29, 2010

होटल ताज में ओबामा का राज

रेखा/गोविन्द सलोता 
मुंबई, 29 अक्तूबर| होटल ताज तो हिन्दुस्तानी है, लेकिन उसके चप्पे-चप्पे पर अब अमेरिका की छाप लगने लगी है| दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा की मुंबई यात्रा के दौरान कोई अनहोनी नहीं हो, इसलिए 4 नवम्बर से होटल ताज की सुरक्षा का जिम्मा व्हाइट हाउस के कंधो पर होगा | 

ओबामा  प्रवास के दौरान सुरक्षा की चिंता का असर अब होटल कर्मचारियों पर दिखने लगा है| होटल के 1400 स्थाई कर्मचारियों में से सिर्फ 10 फीसदी को ही काम पर बुलाया गया है| अस्थाई और ठेके पर काम कर रहे कर्मियों को छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया गया है| ओबामा 6 और 7 नवम्बर को ताज होटल में रुकेंगे|
व्हाइट हाउस से पहले ही करीब 25  अधिकारी ताज होटल आ चुके है| ओबामा की मुंबई यात्रा के लिए ख़ास तौर पर व्हाइट हाउस के 1600  कर्मचारी यहाँ आ रहे है| इनमे सुरक्षा एजेंसियों और ख़ुफ़िया एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल है| ओबामा की यात्रा की तैयारी से जुड़े एक वरिष्ठ प्रोटोकॉल अधिकारी ने बताया की होटल के करीब 1400 स्थाई कर्मचारियों में से चुने गए इन 10 फीसदी कर्मचारियों की सूची मंजूरी के लिए व्हाइट हाउस भेजी जा चुकी है| ओबामा के आने के बाद होटल में जितने स्थाई कर्मचारी होटल में काम कर रहे होंगे उन्हें मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी| अमेरिकी प्रशासन  के निर्देश पर ही ओबामा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाए जा रहे है| 

अमेरिका से पहले ही 25 सदस्यीय दल हालात का जायजा लेने के लिए मुंबई पहुँच चुका है| अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी प्रशासन ने होटल में 572 कमरे बुक करा लिए गए हैं| इसके लिए 400 लोगों को आमंत्रित किया गया है| इन सभी को 6 नवम्बर शाम 3:30 बजे अपने स्थान ग्रहण करने होंगे, जबकि राष्ट्रपति ओबामा शाम 5 बजे इन्हें संबोधित करेंगे|



  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें